फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: गड़िया हरदोपट्टी में तीन और सरेली में दो दिन से बिजली गुल

विज्ञापन
गड़िया हरदोपट्टी में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : बहन को कंधे में लादकर पुल पार कराता भाई रवि। संवाद
विज्ञापन
उसहैत। तीन हजार की आबादी वाले गांव गड़िया हरदोपट्टी में ट्रांसफार्मरों की गड़बड़ी के कारण तीन दिनों से बिजली संकट है। शनिवार तक रुक-रुक कर लो वोल्टेज की सप्लाई मिली। उसके बाद शाम चार बजे दो ट्रांसफार्मर फुंक गए। इस कारण विद्युत आपूर्ति पूरे गांव की ठप हो गई है। बिजली न होने से गर्मी में लोग परेशान हैं। यही हाल एक हजार की आबादी वाले गांव सरेली का भी है। वहां दो दिन से ट्रांसफार्मर फुंका है। गांव वाले उमस भरी गर्मी में परेशान हैं।
विज्ञापन

एसडीओ अमरसिंह ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि अगले दिन ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों के फोन नहीं उठा रहे हैं। एसडीओ ने बताया कि कार्यशाला में ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं है। इसलिए बदला नहीं जा सका है। उन्होंने कहा है कि सोमवार तक सरेली और गड़िया हरदोपट्टी के ट्रांसफार्मर बदले जा सकेंगे।
-


- व्यापारी योगेश्वर सिंह ने कहा कि गांव में बिजली की समस्या का समाधान करने के बजाय विद्युत निगम के अधिकारी टाटमटोल करते हैं। तीन दिन से गांव वाले बेहाल हैं, लेकिन निगम के अधिकारी इसे गंभीरता से नहीं ले रहे।
विज्ञापन




किसान बबलू सिंह ने कहा कि बिजली कटौती की समस्या आम हो चुकी है। कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हम लोग परेशान हैं, इसके प्रति अधिकारियों को कोई दिलचस्पी नहीं है।
-
छह घंटे ठप रही बिजली

बिल्सी। उझानी स्थित उपकेंद्र से नगर क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र को आ रही 33 केवी लाइन में रविवार दोपहर तेज हवा चलने से ब्रेकडाउन हो गया। इससे नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब छह घंटे तक ठप रही। जेई दिनेश कुमार ने बताया कि गांव सिरासौल के पास मुख्य लाइन पर पेड़ की टहनी गिर गई। इसलिए फाल्ट हो गया। संवाद

गड़िया हरदोपट्टी में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद- फोटो : बहन को कंधे में लादकर पुल पार कराता भाई रवि। संवाद

गड़िया हरदोपट्टी में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर। संवाद- फोटो : बहन को कंधे में लादकर पुल पार कराता भाई रवि। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें