फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई तो है घट बेहटी में बदमाशों का सरपरस्त

Fri, 24 Jun 2016 12:12 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनावर थाना क्षेत्र के गांव घट बेहटी के पास पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ के बाद बदमाशों ने जिस तरह से गांव का रुख किया उससे साफ है कि कोई न कोई उनको यहां सरपरस्त है। हाइवे पर गांव रसूलपुर के पास से घट बेहटी को कटे संपर्क पार्क के कच्ची रास्ते पर जब दरोगा सर्वेश यादव ने बदमाशों को टोका तो बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी।
विज्ञापन

हाइवे से गांव की दूरी करीब तीन किलोमीटर है। दरोगा को गोली मारने के बाद बदमाशों ने सीधे घट बेहटी का रुख किया। गांव में दूसरे रास्ते से एसओ ललित मोहन ने पुलिस टीम के साथ बदमाशों को घेर लिया। यहां भी पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई। पैर में गोली लगने से कल्लू यादव नाम का बदमाश मौके पर गिर उसके साथी नन्हे और ऋषिपाल घायल होने के बावजूद वहां से भाग गए। गांव में यह कहां गुम हो गए कोई नहीं जानता। हालांकि, इतना साफ है कि बदमाशों का घट बेहटी में कोई न कोई सरपरस्त है। 

00
नहीं मिला सर्विस रिवाल्वर, लूट की रिपोर्ट
बदायूं। दरोगा सर्वेश यादव का सर्विस रिवाल्वर दूसरे दिन भी नहीं मिला। पुलिस का मानना है कि रिवाल्वर बदमाशों के हाथ लग गया। फरार हुए दोनों बदमाश रिवाल्वर ले गए। बदमाशों के खिलाफ पुलिस मुठभेड़, हत्या के साथ लूट की धाराओं में भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

00

गांव वालों से हवा कराते नजर आए सीओ
फोटो-20
बदायूं। बदमाशों की गिरफ्तारी में लगाए गए सीओ अजय कुमार शर्मा कांबिंग के नाम पर गांव में ग्रामीणों से हवा कराते हुए नजर आए। सीओ अजय कुमार शर्मा ने हाल में ही आमद कराई है। उनको अभी कहीं तैनाती नहीं की गई है। जहां गांव में पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर रही थीं वहीं सीओ साहब एक घर में गांव वालों से खुद की हवा करा रहे थे।

00
वर्दी में होती पुलिस तो घेर लेते बदमाशों को
फोटो-21
बदायूं। मुठभेड़ के चश्मदीदों की मानें तो अगर पुलिस कर्मी वर्दी में होते तो ग्रामीण बदमाशों को दबोच लेते। पहले तो गांव के लोग समझे की बदमाशों के दो गुट भिड़े हैं। बाद में जब थाने की जीप पहुंची तो पता लगा कि यह तो बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ थी।
एक ग्रामीण ने कहा कि फायरिंग होने पर घर से बाहर आया था। देखा के गांव के मोड़ पर एक व्यक्ति घायल पड़ा है। काफी पुलिस भी खड़ी है। इसके बाद ही पता लगा कि मुठभेड़ हुई है। वहीं एक और ग्रामीण का कहना था कि एक बदमाश को मैनें खुद भागते हुए देखा। उसके हाथ में तमंचा था और वह वह घायल था। पुलिस कर्मी वर्दी में नहीं थे। इसलिए बदमाश को दबोचने की हिम्मत नहीं हुई।

00

मुठभेड़ के लिए तैयार नहीं थी पुलिस
बदायूं। अगर पुलिस बदमाशों से मुठभेड़ के लिए तैयार होती तो शायद दरोगा सर्वेश यादव शहीद न होते। वारदात के समय सिपाही प्रमोद निहत्था था। दरोगा के पास सर्विस रिवाल्वर थी। सर्वेश यादव ने बदमाशों को घट बेहटी गांव के करीब एक किलोमीटर पहले रोक लिया। पुलिस की चीता बाइक देखते ही बदमाशों ने फायरिंग कर दी। एक गोली दरोगा सर्वेश यादव को और एक सिपाही प्रमोद को। पुलिस मुठभेड़ के लिए तैयार नहीं थी। ऐसे में बदमाश वहां से भाग कर गांव में घुस गए। मुठभेड़ की खबर पर दूसरे रास्ते से एसओ ललित मोहन ने बदमाशों को दूसरे रास्ते से घेरा। यहां भी बदमाशों ने फायरिंग की। 
00

पुलिस ने 12, बदमाशों ने की 25 राउंड फायरिंग
बदायूं। कल्लू यादव, ऋषिपाल और नन्हे तीनों बदमाशों के पास तमंचे थे। गांव के लोगों की मानें तो करीब 50 राउंड फायरिंग हुई। हालांकि एसओ ललित मोहन ने बताया कि पुलिस की ओर से 12 राउंड फायरिंग की गई जबकि बदमाशों ने कम से कम 25 राउंड फायरिंग की।

00
अपाचे बाइक को दिल्ली से चुराया
बदायूं। मुठभेड़ के बाद जिस सफेद रंग की अपाचे बाइक को बदमाश छोड़कर भागे इसे दिल्ली के मंडावली इलाके से चुराया गया था। बदायूं पुलिस ने इसकी सुरागरसी कर ली है। चेकिंग के दौरान दरोगा ने इसी बाइक पर सवार तीन बदमाशों को रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह भाग निकले थे। पीछा करने पर पुलिस पर फायरिंग कर दी थी। 
00
एक दिन का वेतन देंगे पुलिस कर्मी
बदायूं। शहीद दरोगा सर्वेश यादव के परिजनों और घायल सिपाही प्रमोद की मदद के लिए पुलिस महकमे ने एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया है। सभी पुलिस कर्मी और अधिकारियों से एकत्र राशि इनके परिवारों को दी जाएगी। एसएसपी सुनील सक्सेना ने कहा है कि इस दुखद घड़ी में पुलिस विभाग उनके साथ है। 
00
वर्जन
कई टीमें फरार बदमाशों की तलाश में लगी हुई हैं। एसपी सिटी लगातार इन टीमों की मानीटरिंग कर रहे हैं। बदमाशों के किन-किन से कनेक्शन थे, इसकी पड़ताल की जा रही है। गिरफ्त में आए घायल बदमाश कल्लू का पुलिस कस्टडी में बरेली में इलाज चल रहा है।  
विज्ञापन

-सुनील सक्सेना, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें