फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: समितियों पर खाद का टोटा, कहीं है तो शाम तक नहीं आया किसानों का नंबर

विज्ञापन
कादरचौक में यूरिया लेने को लगी किसानों की लाइन। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
बदायूं। जिले में खाद संकट लगातार गहराता जा रहा है। सहकारी समितियों पर किसानों की भीड़ उमड़ रही है। हालत यह है कि खाद होने के बाद भी कहीं- कहीं वितरण नहीं किया जा रहा है। वहीं, कुछ समितियों पर किसान सुबह से लाइन में लगे हैं और शाम तक उनका नंबर नहीं आ रहा है। इस स्थिति से किसान परेशान हैं। उघैती क्षेत्र में स्थित साधन सहकारी समिति गुगौआ शुक्रवार को बंद रही। इसकी वजह से किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ा।
विज्ञापन



चूल्हा-चौक छोड़ लाइन में लगी महिलाएं
कादरचौक। साधन सहकारी समिति कादरचौक पर सुबह पांच बजे ही घर से निकलकर पुरुषों के साथ महिलाएं भी समिति पर खाद लेने के लिए लाइन में लग गईं। लाइन में लगी गंगपुर की संतोषी देवी, लभारी की नन्हीं देवी ने बताया कि यदि अभी खाद नहीं मिली तो फसलों की बढ़वार पर असर पड़ेगा। धान और दलहनी फसलों के लिए खाद बेहद जरूरी है। किसानों का आरोप है कि समिति पर खाद की आपूर्ति बहुत कम आ रही है। जिसकी जान-पहचान है। उसी को पहले खाद मिल रही है, बाकी किसान लाइन में खड़े-खड़े थक जाते हैं और अंत में खाली हाथ लौट जाते हैं। संवाद

लाइन में लगे फिर भी नहीं मिली खाद
इस्लामनगर। साधन सहकारी समिति नौगवां नचनी में शुक्रवार को खाद का वितरण हुआ। गांव कोहरा निवासी स्वराज का कहना है कि समिति सचिव की ओर से सुबह लाइन में लगने वालों के लिए नंबर जारी किए गए। इससे सुबह लगे होने के बाद शाम तक नंबर नहीं आ सका। यहीं हाल गढ़ीहरपुर निवासी सुरेश का है। बताया कि सुबह आठ बजे समिति पर पहुंच कर लाइन में लग गए, लेकिन दोपहर बाद तक खाद नंबर नहीं आ सका था। संवाद
विज्ञापन


-
वर्जन
- सभी समितियों पर खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सचिवों के माध्यम से उनका वितरण कराया जा रहा है। सभी किसानों को खाद दी जाएगी।
मुन्ना लाल शर्मा, एआर कोआपरेटिव

कादरचौक में यूरिया लेने को लगी किसानों की लाइन। संवाद- फोटो : mathura

कादरचौक में यूरिया लेने को लगी किसानों की लाइन। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें