अशासकीय विद्यालय महासभा की बैठक में मौजूद पदाधिकारी
बदायूं। अशासकीय विद्यालय महासभा की शनिवार को एक बैठक कृष्णा लॉन में दोपहर एक बजे हुई। इसमें जनपद के माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंध तंत्र की समस्या, सफाई, कर्मचारी व शिक्षकों का अभाव, विद्यालय की बिजली का बिल, नगर पालिका का गृहकर आदि बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सत्यभूषण गुप्ता ने कहा कि जनपद के विद्यालयों के प्रबंधन तंत्र को मजबूत बनाने की जरूरत है। कहा कि अगर प्रबंध तंत्र को किसी स्तर पर समस्याएं उत्पन्न होती हैं तो प्रांतीय इकाई को पत्र लिखकर सूचित करें। प्रांतीय कार्यकारिणी समस्या को सरकार के समक्ष रखकर उसका निराकरण कराएगी। इस मौके पर मंडल प्रभारी दिनेश चंद्र गुप्ता, प्रमोद कुमार शर्मा, विपिन कुमार बंसल, डाॅ. प्रतिभा मिश्रा,मुकेश रस्तोगी, अखिलेश शर्मा, अनिल कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।