एसके मैदान में दौड़ लगाते खिलाड़ी
बदायूं। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने शनिवार को ग्रीष्मकालीन शिविर का शुभारंभ एसके मैदान में किया। पहले दिन बच्चों ने 100- 200 मीटर की दौड़ लगाकर अभ्यास किया। सचिव संतोष शर्मा ने बताया कि शिविर के पहले दिन बिनावर, उझानी, सहसवान, आलापुर, बिल्सी के कई खिलाड़ी आए। उन्होंने कहा कि शिविर में आठ से 16 साल तक के बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। आज खिलाड़ियों ने 100 मीटर 200 की दौड़ लगाकर अभ्यास कराया। इस दौरान अभिषेक कश्यप, राहुल सिकरवार, कृष्ण गुप्ता, देव रस्तोगी, प्रगति कुमारी, तान्या, मोहित, आयुष आदि खिलाड़ी मौजूद रहे।संवाद