बदायूं। एआरटीओ कार्यालय में बाहरी लोगों का बोलबाला है। और तो और कार्यालय में बतौर कर्मचारी काम भी निपटा रहे हैं। इसमें एक बाहरी व्यक्ति का सोशल मीडिया पर कार्यालय में बैठकर कार्य निपटाते वीडियो भी वायरल हो रहा है।
बुधवार को एआरटीओ कार्यालय में वाहनों की फिटनेस संबंधी खिड़की पर एक बाहरी व्यक्ति भी काम निपटा रहा था। जबकि अन्य दो बाहरी व्यक्ति फाइलों को इधर से उधर कर रहे थे। इसका वीडियो भी वायरल हो गया। लोगों का कहना ऐसा कई दिनों से हो रहा है। अमर उजाला ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वायरल वीडियो संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी। बात सही होने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
- रामवचन गुप्ता, एआरटीओ, प्रशासन