फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तीन गांवों की चोरी का खुलासा, हरदोई का शातिर चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा पुलिस ने थाना क्षेत्र के दासपुर, गनगौली और पाठकपुर गांवों में हुई सिलसिलेवार चोरियों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। पूछताछ में उसने बदायूं के वजीरगंज, बिनावर के अलावा अन्य जनपदों में भी चोरी की कई घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। पुलिस उसके फरार साथी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बुधवार को आसफपुर रोड से प्रमोद पुत्र रामचंदर वाल्मीकि निवासी कुमरापुर थाना बेहटा गोकुल (हरदोई) को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक जोड़ी सोने के झाले, तीन जोड़ी बिछुए, दो जोड़ी खड़ुए और तीन जोड़ी चांदी की पायल बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर संबंधित केस में धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी राजेश उर्फ कमती के साथ मिलकर फैजगंज बेहटा के अलावा वजीरगंज और बिनावर थाना क्षेत्रों में हुई चोरियों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। इसके आधार पर फरार आरोपी राजेश उर्फ कमती का नाम भी रिपोर्ट में शामिल किया गया है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि आरोपी प्रमोद पर बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई और सीतापुर समेत विभिन्न जिलों में चोरी, हत्या, आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर केस दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। उसके फरार साथी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें