फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी में हुड़दंग कर रहे युवकों ने भाई-बहन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव वनबेहटा में बुधवार रात एक शादी समारोह में बज रहे डीजे पर हुड़दंग कर रहे दो युवकों ने दुल्हन के तहेरे भाई और बहन के साथ मारपीट कर दी। दोनों घायल हो गए। पीड़ित ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी अमित कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि बुधवार रात उसकी चचेरी बहन की शादी थी। डीजे बज रहा था। इस दौरान गांव के कुछ युवक शराब के नशे में आकर हुड़दंग करने लगे। विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट कर दी। बीच बचाव करने पहुंची बहन को भी उन लोगों ने पीट दिया। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें