फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी पर धमाल की युवाओं ने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सिख व पंजाबी परिवारों में बृहस्पतिवार को लोहड़ी धूमधाम से मनाई जाएगी। पंजाबी समाज के युवाओं ने लोहड़ी को लेकर काफी तैयारियां की हैं। बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। युवाओं ने कोविड प्रोटोकॉल का पूरा एहतियात रखा। युवाओं ने बताया कि बृहस्पतिवार को भी कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी नियमों का पालन करते हुए लोहड़ी मनाई जाएगी। सामूहिक आयोजन न कर घरों में ही धमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

मेरी शादी को डेढ़ महीना हुआ है। हमने इस बार लोहड़ी के भव्य आयोजन की तैयारी की थी, कोरोना की वजह से संभव नहीं हो सका। आज घर पर ही आयोजन करेंगे।
- हिमानी मेंहदीरत्ता, पंजाबी चौक
मेरी शादी के बाद यह पहली लोहड़ी है। मैं पंजाब में धूमधाम से लोहड़ी मनाती थी। इस बार ससुराल में त्योहार मनाने की तैयारी की है। परिवार के बड़े लोगों का आशीर्वाद भी लेंगे। - सिमरन मलिक, ब्राह्मपुर
हम सिख परिवार से जुड़े हैं। हमारे यहां बेटा हो या बेटी, लोहड़ी का पर्व पूरे उल्लास से मनाया जाता है। बृहस्पतिवार को भी हमारा पूरा परिवार एक साथ पर्व को धूमधाम से मनाएगा। इसके लिए काफी तैयारी की है। - रविंद्र कौर, जोगीपुरा
विज्ञापन

कोरोना के खतरे के मद्देनजर इस बार त्योहार पर खास हल्ला गुल्ला नहीं करना है। भीड़ से भी बचकर रहना है। परिवार में सादगी से लोहड़ी मनाई जाएगी। सभी इसे लेकर उत्साहित हैं। - अर्पणा खन्ना, जोगीपुरा
कोरोना के चलते पंजाबी समाज सेवा समिति ने सामूहिक कार्यक्रम न करने का निर्णय लिया
लोहड़ी के पर्व पर बृहस्पतिवार को पंजाबी समाज सेवा समिति ने सामूहिक कार्यक्रम न करने का फैसला लिया है। समाज की समिति के अध्यक्ष नरेंद्र दुआ ने इसके लिए सभी सदस्यों को पत्र व मेसेज के जरिए सूचना दे दी है। कहा है कि कोरोना संक्रमण पर सरकार की गाइड लाइन की वजह से यह निर्णय लिया गया है। हालांकि दुआ ने कहा कि घरों पर पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें