फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मूर्ति विसर्जन करने गए युवक की गंगा में डूबकर मौत

विज्ञापन
08बीडीएन26-मृतक ध्रुव का फाइल फोटो।
विज्ञापन
- उसहैत क्षेत्र अटैना गंगा घाट पर हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उसावां। क्षेत्र में अटैना गंगा घाट पर मूर्ति विसर्जन करने गए युवक की गंगा में डूबकर मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने शव की अंत्येष्टि कर दी।
रविवार को उसावां थाना क्षेत्र के गांव बुधुआ नगला में भागवत कथा के समापन के बाद गांव के तमाम लोग मूर्ति विसर्जन को अटैना गंगा घाट गए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली से सभी अटैना घाट पहुंचे। मूर्ति विसर्जन करते समय गांव का ही 23 वर्षीय ध्रुव पुत्र देव सिंह गंगा में डूबने लगा। उसको गंगा में डूबता देख उसके साथ गए लोगों ने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गंगा में डूबता चला गया। काफी मशक्कत के बाद उसको बाहर निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और सोमवार को शव की अंत्येष्टि की। ध्रुव तीन भाई व दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसके डेढ़ वर्ष का पुत्र है। हादसे के बाद उसकी पत्नी राधा, मां कृष्णा देवी परिवार के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं, इसलिए हो रहे हादसे
रामगंगा हो या फिर गंगा, दोनों के ही घाटों पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। बीते दिनों हजरतपुर क्षेत्र में ताई की अंत्येष्टि में शामिल होने गए तीन सगे भाइयों की रामगंगा में डूबकर मौत हुई थी तो चार दिन पहले ही बेलाडांडी गंगा घाट पर स्नान करते समय युवक की डूबने से मौत हुई थी। इतने हादसे होने के बाद भी गंगा घाटों पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें