फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आंधी-बारिश में पेड़ और पोल टूटे, कई मोहल्लों की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
08 बीडीएन-05-पुलिस लाइन मैदान के पेड़ गिरने से बाधित हुआ यातायात। संवाद
विज्ञापन
- आवास विकास और गन्ना दफ्तर इलाके में रात भर प्रभावित रही बिजली सप्लाई
विज्ञापन

- पेड़ों की छंटाई के बाद सुबह दस बजे के करीब आपूर्ति हो सकी बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद जिले में आई आंधी और बारिश से कई इलाकों की आपूर्ति प्रभावित हुई। आवास विकास कॉलोनी में एक और गन्ना दफ्तर के नजदीक तीन पेड़ टूटे, जिनकी चपेट में आकर बिजली लाइनें भी टूट गईं। रातभर आपूर्ति ठप रही। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने कर्मचारियों को लगाकर सुबह तक आपूर्ति बहाल कराई।
रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जाने के बाद जिले में एक साथ तेज आंधी आई और बारिश भी हुई। कुछ देर बाद बारिश रुक गई। देर रात फिर तेज हवा के साथ हुई बारिश में गन्ना दफ्तर के नजदीक तीन पेड़ टूटकर बिजली की लाइन पर गिर गए। लाइनें भी टूट गईं। इसके अलावा आवास विकास मोहल्ले में बिजली का एक पोल भी टूट गया। इससे पूरी आवास विकास कॉलोनी की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर रात में ही पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आवास विकास इलाके की आपूर्ति रात में ही शुरू करा दी, लेकिन गन्ना दफ्तर के नजदीकी इलाका रातभर अंधेरे में रहा। सुबह पेड़ काटने वाले मजदूरों को बुलाया गया। तब कहीं पेड़ काटकर अलग किए गए और लाइन जोड़ी गई।
एक पेड़ पुलिस लाइन के अंदर खड़ा था। वह टूटकर सड़क पर जा गिरा, इससे भी यातायात बाधित रहा। चूंकि यह मामला रात का था, जिससे लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हुई। सुबह तक यह पेड़ भी काटकर सड़क से हटाया जा चुका था। पेड़ हटने के बाद लाइन की मरम्मत कराई गई। सुबह दस बजे तक पूरे शहर की आपूर्ति बहाल हो चुकी थी।
विज्ञापन


रात आंधी और बरसात में आवास विकास व गन्ना दफ्तर इलाके में पेड़, पोल टूटने से आपूर्ति बधित हो गई थी। पेड़ हटवाकर सुबह करीब दस बजे तक आपूर्ति बहाल करा दी गई है। अब कहीं कोई दिक्कत नहीं है।
- हरीश कुमार, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें