फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ममेरी बहन की शादी में आए युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर (बदायूं)। कोठा गांव में ममेरी बहन की शादी में आए 21 वर्षीय शिवम को एक युवक ने गोली मार दी, जो उसके हाथ में लगी। परिवार वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी सतेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव इमलिया नगला निवासी शिवम सोमवार रात ममेरी बहन की शादी में कोठा गांव गए थे। शादी समारोह से कोठा गांव का सतेंद्र उसे बुलाकर अपने घर के पास ले गया और पुरानी बातों को लेकर झगड़ा करते हुए गालीगलौज करने लगा। शिवम ने विरोध किया तो तमंचा निकालकर गोली मार दी। गोली शिवम के हाथ में लगी। शिवम के शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए तो आरोपी भाग गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल शिवम को जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने सतेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें