फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में रख रखा अपराधी: शराब के लिए सगे और चचेरे भाई का किया अपहरण, मांगे दो लाख, बहन के साथ आरोपी कर चुका ऐसा

Thu, 22 Sep 2022 12:54 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कादरचौक (बदायूं)

सार

थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही परिवार वालों से दो लाख की फिरौती मांगी है। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि आमिल की लोकेशन खंगाली जा रही है। बमुश्किल लड़की को खोजा गया था। यह मामला संज्ञान में तो नहीं है, लेकिन ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने ही परिवार वालों से दो लाख की फिरौती मांगी है। वह अपने सगे और एक चचेरे भाई को बहलाकर कहीं ले गया। परिवार वाले दोनों किशोरों को तलाश ही कर रहे थे कि युवक ने उनसे एक-एक लाख रुपये की फिरौती मांग ली। इसकी सूचना थाना पुलिस को दे दी गई है। युवक शराब पीने का आदी बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मामला गांव मौसमपुर पट्टी का है। यहां की नफीसा पत्नी समालुद्दीन के मुताबिक उनका 16 वर्षीय बेटा शाहिद मंगलवार को बकरियां चराने खेत पर गया था। जब वह शाम तक घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। पता चला कि शाहिद को उसका तहेरा भाई आमिल ही ले गया है। परिवार वालों ने आमिल से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उससे बात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने आमिल के उझानी कस्बा निवासी बहनोई राजाबाबू से बात की। आमिल का 14 वर्षीय सगा भाई सोनू राजाबाबू के घर पर रहता था।

राजाबाबू ने बताया कि सुबह आमिल उसके घर आया था। वह कहकर गया है कि उसके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, इसलिए वह सोनू को अपने साथ ले जा रहा है। पता चला कि आमिल सोनू के साथ शाहिद को भी ले गया है। रात करीब 11 बजे आमिल ने अपने चाचा समालुद्दीन को कॉल की। समालुद्दीन ने दोनों किशोरों के बारे में पूछा कि वह उन्हें कहां ले गया है।

आमिल ने कहा कि दोनों बच्चे अब तभी आएंगे, जब वह उसके खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर कर देंगे। परिवार वालों ने सुबह पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई। चूंकि मामला परिवार का है, इसलिए पुलिस ने अभी एफआईआर दर्ज नहीं की है। एसओ वेदपाल सिंह ने बताया कि आमिल की लोकेशन खंगाली जा रही है। जल्द ही उसका पता लगा लिया जाएगा।

अपनी बहन को भी छोड़ आया था मेले में
परिवार वालों के मुताबिक आरोपी आमिल शराब पीने का आदी है। वह एक बार पहले अपनी बहन को भी मेले में छोड़ आया था। तब परिवार वालों को काफी परेशानी हुई थी। बमुश्किल लड़की को खोजा गया था।
विज्ञापन

यह मामला संज्ञान में तो नहीं है, लेकिन ऐसा है तो इसकी जांच कराई जाएगी। इसमें पुलिस टीम लगाकर सच्चाई का पता लगाया जाएगा। उसके बाद कार्रवाई होगी। -अमित कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें