फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फेफड़ा फटने से हुई थी युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बीधा नगला में शुक्रवार रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर हुई मारपीट में युवक की मौत हो गई थी। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में फेफड़ा फटने से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन



संभल जिले की कोतवाली चंदौसी क्षेत्र के गांव मई निवासी सत्यपाल उर्फ गब्बर (35 साल) पुत्र पूरन सिंह जाटव बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव बीधा नगला निवासी अपने ममेरे भाई विक्की की शादी में शामिल होने शुक्रवार की शाम को आया था। रात में डीजे पर डांस को लेकर उसके बहनोई दिनेश का कुछ लोगों से विवाद हो गया।
बीच-बचाव कर रहे सत्यपाल पर हमलावर टूट पड़े। वह मारपीट में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों ने हत्या करने का आरोप लगाया तो पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया। जहां फेफड़ा फटने से मौत की पुष्टि हुई। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि फेफड़ों में गंभीर चोट आने से मौत होना पाया गया है। परिवार के लोगों ने अभी शिकायती पत्र नही दिया है। रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें