फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक ने फंदे से लटक कर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मौत के कारणों का नहीं हुआ खुलासा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में युवक ने जंगल में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
शनिवार को शाम करीब पांच बजे फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर निवासी 22 वर्षीय अतुल पुत्र नेकपाल खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकाला था। उसने जंगल में जाकर पेड़ पर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की नजर फंदे से लटक रहे शव पर पड़ी तो उनके होश उड़ गए। कुछ ही देर में मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों ने आत्महत्या की वजह जाननी चाही, लेकिन वह कुछ नहीं बता सके। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में एसएचओ सिद्धांत शर्मा का कहना है कि युवक ने आत्महत्या क्यों की यह वजह सामने नहीं आई है। मृतक के परिजन भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें