फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...जब पीली चिट्ठी लौटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी का दिन और तारीख मुकर्रर करने को भेजी गई पीली चिट्ठी देख लड़का पक्ष के लोग बिफर पड़े। उन्होंने शादी की कोई बात तय नहीं होने की कहकर चिट्ठी लौटा दी, तो मामला पुलिस में पहुंच गया।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर निवासी एक व्यक्ति ने बेटी की शादी कोतवाली क्षेत्र के गांव सकतपुर के एक युवक से तय की थी। बकौल लड़की का पिता, सब कुछ पहले ही तय हो गया, तो उसने दिन और तारीख तय कर पीली चिट्ठी वर पक्ष के घर भिजवा दी। चिट्ठी दो दिन पहले युवक के पिता को मिली, तो उसने शादी करने से इंकार कर चिट्ठी लौटा दी। बात कोतवाली पहुंची तो पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को तलब कर लिया। लड़का और लड़की के पिता के साथ मध्यस्थों से भी पुलिस ने जानकारी हासिल की। दरोगा अशोक यादव ने बताया कि लड़की के पिता ने तहरीर दी थी, लेकिन दोनों पक्ष के लोगों ने मध्यस्था करके मामला निपटा दिया है। अब युवक वहां से शादी नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें