फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क के उच्चीकरण का काम शुरू

Thu, 24 Sep 2015 07:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ,बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब एक दशक से खस्ताहाल बिल्सी रोड बाजार की सड़क निर्माण का प्रस्ताव साल भर पहले शासन को भेजा गया था लेकिन मंजूरी में देरी पर सांसद धर्मेंद्र यादव को हस्तक्षेप करना पड़ा। घंटाघर चौराहे से बरी वाले बाईपास तक सड़क के उच्चीकरण होगा। बाईपास के आसपास सड़क का चौड़ीकरण भी शामिल है लेकिन बहादुरगंज मोड से घंटाघर चौराहे तक सड़क की चौड़ाई में कोई खास इजाफा नहीं होगा। उच्चीकरण पूरे मार्केट का होगा। सीमेंटेड सड़क बनाते वक्त सरियों का जाल भी बिछाया लाएगा। ताकि भारी वाहनों की आवाजाही पर नुकसान न हो। निर्माण कार्य पर करीब चार करोड़ रुपया खर्च होगा। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के सहायक अभियंता महेंद्र सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाएगा। निर्माण कार्य बाईपास की ओर से शुरू कराया गया है।
विज्ञापन

रिक्शा स्टैंड का जीर्णोद्धार होने की जगी उम्मीद
उझानी। बरी वाले बाईपास पर नगर पालिका परिषद ने कई साल पहले रिक्शा स्टैंड का निर्माण कराया था लेकिन कुछेक साल से रिक्शा स्टैंड जर्जर हालत में है। सड़क का उच्चीकरण होने के बाद रिक्शा स्टैंड का जीर्णोद्घार का काम शुरू होने की उम्मीद है। पूरे इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराने की भी नगर परिषद की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें