फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: फंदे पर लटककर महिला ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। थाना क्षेत्र के गांव उघैनी में एक महिला ने शुक्रवार को फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराया है। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर जिले के कलान थाना क्षेत्र के गांव नयागांव सेवेगपुर निवासी शिवानी (25) की शादी अलापुर के गांव उघैनी के सुखराम से हुई थी। करीब तीन साल पहले सुखराम की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दुर्घटना बीमा धनराशि के सात लाख रुपये शिवानी को मिले थे। इस धनराशि से शिवानी ने देवर राजकुमार को एक पिकअप गाड़ी दिलवा दी थी।
शुक्रवार को शिवानी ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमॉॉर्टम को भेजा। पोस्टमॉर्टम हाउस आए परिजनों ने बताया कि राजकुमार की पत्नी पूजा और शिवानी के बीच मनमुटाव चल रहा था। बृहस्पतिवार शाम दोनों के बीच फिर विवाद हुआ। इससे आहत होकर शिवानी ने आत्महत्या कर ली। अलापुर इंस्पेक्टर धनंजय सिंह ने बताया परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। महिला ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें