फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 12 साल तक घर से दूर रही पत्नी अचानक पुत्री के साथ आ धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दातागंज। 12 साल से घर से गायब रही पत्नी और पुत्री ने अचानक आकर घर पर कब्जा जमा लिया। पति और अन्य परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए सीओ से सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन

थाना हजरतपुर के गांव कुंडरा मजरा के उदयराज सिंह ने सीओ को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी 12 साल और पुत्री पांच साल पहले घर से कहीं चली गई थी। परिवार का इन दोनों से कोई संपर्क नहीं था। एक सप्ताह पहले दोनों अचानक घर में आ गईं। आरोप है कि परिवार के सभी लोगों को धमकी दे रही हैं।
उदय राज ने आरोप लगाया है कि दोनों महिलाएं किसी कानूनी शिकंजे में फंसा सकती हैं। सीओ अशेष नाथ सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, जांच के बाद ही सत्यता सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें