फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जयपुर, जोधपुर और राजकोट के लिए साप्ताहिक ट्रेन पांच अप्रैल को आएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जयपुर, जोधपुर और राजकोट जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन पांच अप्रैल को बदायूं से गुजरेगी। यह ट्रेन लालकुआं से चलकर बदायूं, कासगंज, मथुरा, भरतपुर, जयपुर, जोधपुर होते हुए राजकोट तक जाएगी। ट्रेन 24 अप्रैल तक चलेेगी।
विज्ञापन

लालकुआं से राजकोट के लिए एक साप्ताहिक ट्रेन शुरू 5 अप्रैल से शुरू की जा रही है। यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को लालकुआं से दोपहर 12:35 बजे चलकर बरेली जंक्शन अपराह्न 14:30 बजे पहुंचेगी। बरेली से चलकर बदायूं शाम 15:33 बजे, कासगंज 17:05, मथुरा जंक्शन 19:20 बजे पहुंचेगी। अगले दिन जयपुर जंक्शन 00:35, जोधपुर जंक्शन 05:40, राजकोट 18:10 बजे पहुंचेगी।
वापसी में छह अप्रैल सोमवार को राजकोट से रात 22:30 बजे चलकर सात अप्रैल को जोधपुर सुबह 09:40 बजे, जयपुर जंक्शन शाम 16:25 बजे, मथुरा जंक्शन 22:40 बजे, कासगंज 00:50 बजे, बदायूं 01:53, बरेली जंक्शन 03:13 बजे पहुंचेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें