फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सामूहिक विवाह में हुई शादी, एक माह बाद भी दुल्हन नहीं की विदा

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजगंज बेहटा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में शादी होने के बाद दुल्हन के पिता और भाई ने बाद में विदा करने की बात कही थी। बाद में जब वर पक्ष के लोग विदा कराने पहुंचे तो उन्होंने दुल्हन की विदा करने से मना कर दिया। अब वर पक्ष ने थाने में दिए प्रार्थनापत्र में शादी में सरकार की ओर से दिया सामान वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन

संभल जिला के थाना बनियाठेर के गांव अमियापुर निवासी बीनू पुत्र शंकर सिंह की शादी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में विगत 27 नवम्बर को थाना फैजगंज बेहटा के एक गांव निवासी युवती से हुई थी। सरकार ने वर पक्ष की ओर से सोने के कुंडल, चांदी की पायल और कपड़े दिए थे।
शादी के बाद नई नवेली दुल्हन ससुराल नहीं गई। उसे मायके वाले अपने साथ ले गए। कहा कि अगले महीने अपने घर से विदा करेंगे। वर पक्ष ने उन पर भरोसा कर लिया और एक महीना इंतजार किया। एक महीने के बाद विदा कराने वर पक्ष पहुंचा तो दुल्हन के परिजनों ने विदा करने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इस पर दूल्हे के पिता शंकर सिंह ने थाने में शिकायती पत्र दिया है और मांग की है कि शादी में सरकार ने वरपक्ष की ओर से जो कीमती सामान दिया गया, वापस दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें