फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: झमाझम बारिश से मौसम सुहाना ... उमस व गर्मी से राहत

विज्ञापन
बारिश से बचने को छाता लगाकर जाते लोग। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। गर्मी के बीच बृहस्पतिवार को हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। करीब आधे घंटे में 11 एमएम बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। इससे तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


जिले में कई जगह बुधवार रात से ही हल्की बारिश हो रही है। शहर में बृहस्पतिवार दोपहर करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस दौरान लोग छाता लगाकर ही घरों से निकले। बारिश रुकने के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी रही। देहात में बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। इस समय धान और गन्ने को बारिश की सबसे ज्यादा जरूरत है। बारिश के बाद खेती के काम में अब तेजी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बारिश होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें