फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के निशान की ओर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर

सार

गंगा का जलस्तर फिर से खतरे के निशान की ओर बढ़ने लगा है।शुक्रवार को कछला में मीटर गेज पर जलस्तर 161.82 मीटर दर्ज किया गया।इन दिनों लगातार बारिश के कारण गंगा के जलस्तर में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन
उसहैत क्षेत्र में कटान रोकने को किए गए प्रबंध। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। गंगा का जलस्तर फिर से खतरे के निशान की ओर बढ़ने लगा है। शुक्रवार को कछला में मीटर गेज पर जलस्तर 161.82 मीटर दर्ज किया गया। मीटर गेज पर खतरे का निशान 162 और चेतावनी का निशान 161 मीटर पर है।
विज्ञापन

इन दिनों लगातार बारिश के कारण गंगा के जलस्तर में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को गंगा में नरौरा से 37441, बिजनौर से 34922 और हरिद्वार से 50690 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। गंगा का जलस्तर चेतावनी के निशान से 82 सेमी ऊपर होने के कारण गंगा-महावा, उसहैत और उसावां तटबंधों पर हालात लगातार संवेदनशील बने हुए हैं।
तटवर्ती गांवों में कटान भी हो रहा है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो अगले दो से तीन दिन में भारी बारिश का अनुमान है। भारी बारिश होती है तो गंगा के जलस्तर में और भी इजाफा होगा। भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर बाढ़ खंड ने भी संवेदनशील स्थानों पर सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन

सहायक अभियंता बाढ़ खंड नेशपाल सिंह ने बताया कि जलस्तर खतरे के निशान के करीब है। शुक्रवार को मीटर गेज पर जलस्तर 161.82 मीटर दर्ज किया गया। यह चेतावनी के निशान से 84 सेमी ऊपर है। कई स्थानों पर कटान हो रहा है। कटान रोकने के सभी प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें