आसफपुर क्षेत्र के गांव सीकरी में गिरी दीवार। संवाद
आसफपुर। विकास क्षेत्र के गांव सीकरी में विगत दिनों की बारिश में भीगी घर की एक दीवार चटक धूप निकलते ही बृहस्पतिवार की सुबह गिर गई, गनीमत रही कि परिवार के सदस्य उस समय घर में मौजूद नहीं थे। दीवार के गिरने की आवाज सुनकर कई लोग मौके पर एकत्र हो गए।
गांव में दीपक का ईंट और मिट्टी के गारे से चुना मकान है। पिछले दिनों तीन दिन हुई लगातार बारिश के कारण मकान भीगे हुए हैं। धूप निकली तो भीगे मकानों में गैस बन रही है। इसी के चलते दीपक के मकान की पक्की दीवार चटक धूप के बीच ढह गई। दीपक अपनी पत्नी और भाई के साथ इस मकान में रहते हैं। गनीमत रही कि हादसे के वक्त दीपक समेत घर के सभी सदस्य घटना के समय खेत में धान की कटाई करने गए थे। संवाद