तहसील क्षेत्र के गांव बालाकिशनपुर के गांव के लोगों द्वारा वृद्धावस्था, समाजवादी एवं विकलांग पेंशन के लिए शिविर के माध्यम से आवेदन जमा किए गए थे। लोगों का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण उनके आवेदन गायब हो गए। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की। मगर कोई ध्यान नहीं दिया गया। गांव इंद्रपाल सिंह, हरदेव, राजेश्वर, राजपाल, ज्वालादेवी, कल्याण सिंह आदि ने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी है कि उनकी पेंशन शीघ्र स्वीकृत नहीं कराई गई, तो वह विभागीय अधिकारियों के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर देंगे।