पगचिह्ननों की भी नहीं आ सकी जांच रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बिल्सी क्षेत्र के गांव खेड़ा पूर्वी के बाद पड़ोसी गांव चंदऊ में तेंदुए के पगचिह्न मिले थे। मंगलवार को बेहटा जबी में भी तेंदुआ देखा गया। इस दौरान दो जानवरों के शव भी मिले लेकिन वन विभाग की टीम को चार दिन बाद भी वह नहीं मिल सका।
बता दें कि क्षेत्र में तेंदुआ होने का अंदेशा वन विभाग भी जता रहा है, लेकिन भेजे गए पगचिह्नों की रिपोर्ट न आने से अधिकारी फिलहाल कुछ कहने से बच रहे हैं। सहसवान रेंज के रेंजर एके त्यागी का कहना है कि टीम लगातार गश्त कर रही है। टीम को अब तक तेंदुआ नहीं दिखा है। टीम अपना काम कर रही है। पदचिह्नों को रिपोर्ट आने पर ही कुछ कहा जा सकता है।