फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बदायूं-टनकपुर रोडवेज बस सेवा शुरू

विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी बसें। संवाद
विज्ञापन
- लंबे समय से जिले के लोग कर रहे थे बस चलवाने की मांग
विज्ञापन

- अब पूर्णागिरि के दर्शन के लिए भी पहुंचने में होगी आसानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। दो साल बाद परिवहन निगम ने बदायूं-टनकपुर के बीच रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी है। अब श्रद्धालु आराम से टनकपुर पहुंचकर माता पूर्णागिरि के दर्शन कर सकेंगे।
जिले के अधिकतर लोग मार्च में पूर्णागिरि देवी के दर्शन के लिए जाते हैं। छुट्टियों में इस रूट पर काफी भीड़भाड़ रहती है। करीब दो साल से यहां से टनकपुर के लिए कोई रोडवेज बस सेवा नहीं थी ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

पिछले साल जिले के लोगों ने बस चलवाने के लिए प्रदर्शन भी किया और परिवहन निगम के अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा। कई बार लोग अधिकारियों से भी मिले लेकिन हर बार परमिट न होने की बात कहकर मामला टाल दिया गया। अब एक बार फिर टनकपुर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू कर दी गई है।
रोजाना सुबह आठ बजे यहां से बस रवाना होती है जो दोपहर में करीब दो बजे टनकपुर पहुंचती है। उधर से बस दिन में 2:30 बजे चलती है और रात आठ बजे तक बस बदायूं पहुंच जाती है। बस चलने से लोग काफी खुश हैं।
-
टनकपुर तक जाती हैं दो ट्रेनें, होली के नजदीक चलेगी मेला स्पेशल
इस समय टनकपुर तक दो ट्रेनें जा रहीं हैं। एक ट्रेन दोपहर 12:27 बजे बदायूं से रवाना होती है। यह ट्रेन पीलीभीत होते हुए टनकपुर पहुंचती है। दूसरी ट्रेन शाम को 7:30 बजे जाती है। हालांकि इसका संचालन बुधवार और रविवार को नहीं होता है। सप्ताह में पांच दिन लगातार यह ट्रेन चलती है। होली के मौके पर मेला स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाती ही।
विज्ञापन

-
बदायूं से टनकपुर के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। यह बस रोजाना सुबह आठ बजे रवाना होती है और रात आठ बजे तक बदायूं आ जाती है। बस के लिए काफी संख्या में यात्री मिल रहे हैं।
- धणेंद्र कुमार चौबे, एआरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें