फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे के गांव 25 तक ओडीएफ होंगे

Wed, 14 Jun 2017 11:59 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
गांव
विज्ञापन
-डीएम ने नोडल अधिकारियों और प्रधानों को दी हिदायत
विज्ञापन

-पैसा लेकर शौचालय न बनवाने वालों पर होगी कार्रवाई
स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत नमामि गंगा एक्शन प्लान के तहत गंगा किनारे बसे गांवों को 25 जून तक ओडीएफ करने का लक्ष्य रखा गया है। इसकी रणनीति बनाने के लिए बुधवार को हुई कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने पंचायत राज और विकास विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि 25 जून के बाद जिले में गंगा किनारे का कोई भी गांव ओडीएफ होने से बाकी नहीं रह पाए, अन्यथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि ओडीएफ शासन की प्राथमिकता वाला कार्य है इसलिए इसको बेहद गंभीरता से लेने की जरूरत है।
विज्ञापन

डीएम ने सभी प्रधानों तथा नोडल अधिकारियों को बुलाकर निर्देशित किया कि प्रत्येक दिन गांव में जाकर शौचालयों का निर्माण तत्काल कराएं। डीएम ने कहा कि जो लोग पैसा पा चुके हैं, शौचालय का निर्माण नहीं कर रहे हैं, उन्हें नोटिस जारी करके चार दिनों में निर्माण पूर्ण कराएं, जो लोग ऐसा न करें उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। सीडीओ शेषमणि पांडेय ने कहा कि गांव में प्रत्येक परिवार को एक ही शौचालय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि नोडल अधिकारी प्रतिदिन गांव-गांव जाकर शौचालयों का निर्माण पूर्ण कराए। गांव में कोई परिवार खुले में शौच न करे। डीएम ने कहा कि जहां शौचालय निर्माण का कार्य अच्छा होगा, वहां के प्रधान को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव तथा पंचायत राज अधिकारी देवेन्द्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें