बिलसी में अनिंयत्रित होकर पलटा पड़ा ट्रक। संवाद
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित गांव मिश्रीपुर मुकईया पुल के पास शनिवर सुबह कोहरे के कारण एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक और हेल्पर बाल-बाल बच गए।
उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक पेपर मिल से ट्रक पेपर लोड करके इलाहाबाद जा रहा था। कछला-शाहबाद हाईवे पर मिश्रीपुर मुकईया पुल के पास कोहरे में एक कार को बचाने की कोशिश में ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। कासगंज के अमापुर निवासी चालक जीतू पाल और हेल्पर देवेंद्र पाल बाल-बाल बच गए।संवाद