बदायूं। 77वें गणतंत्र दिवस पर जिले भर में तिरंगा शान से फहराया गया। मुख्य आयोजन शहर के पुलिस लाइन मैदान में हुआ। यहां वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार ने झंडा फहराया। परेड की सलामी ली। कलक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय भवन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस दौरान सभागार में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली।
पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना और एसएसपी डॉ. ब्रजेश सिंह ने तिरंगा फहराया। पुलिस की विभिन्न परेड टुकड़ियों ने कदमताल के साथ परेड की सलामी दी। इस मौके पर पुलिस लाइन मैदान देश देशभक्ति तरानों से गूंज उठा।
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुत कर आयोजन में समा बांध दिया। वहीं, गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों में तिरंगा फहराया गया। पुलिस लाइन मैदान में सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, शारदेंंदु शंखधार, दीपमाला गोयल केके सक्सेना समेत भाजपा नेता मौजूद रहे। इसी के साथ एसपी सिटी विजयेंद्र द्विवेदी, सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय समेत सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
उझानी। नगर पालिका परिषद में पालिकाध्यक्ष पूनम अग्रवाल ने झंडा फहराया। महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज, अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज, एपीएसं इंटरनेशन स्कूल, आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, सालिकराम आदर्श इंटर कॉलेज, हरबिलास गोयल इंटरनेशनल स्कूल, विमला हरिभगवान कॉलेज, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, संतोष कुमारी विद्या मंदिर कॉलेज, जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल, मदरशील मेमोरियल अकादमी जूनियर हाईस्कूल आदि में कार्यक्रम धूमधाम से हुए। शिशु मंदिरों के बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। महाराणा प्रताप भवन परिसर में पूर्व सैनिकों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इसके अलावा भाजपा कार्यालय पर स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना सहित जनप्रतिनिधियों ने झंडा फहराया। इसके अलावा जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव व पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने झंडा फहराया। बदायूं मत्स्य जीवी सहकारी समिति के कार्यालय पर सचिव पुनीत कुमार कश्यप झंडा फहराया।
बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
पुलिस मॉर्डन स्कूल से जुड़ी बच्चियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। परेड में शामिल पुलिस कर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देकर कदमताल किया। परेड के दौरान पुलिस के जवान जोश, साहस और उत्साह से लबरेज थे। मंत्री ने सराहनीय काम करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। बेहतर परेड प्रदर्शन करने पर पुलिस टुकड़ियों को सम्मानित किया गया। डीएम आवास एवं कलक्ट्रेट परिसर में डीएम अवनीश राय ने झंडा फहराया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पुुरस्कृत किए गए बंदी
गणतंत्र दिवस समारोह, जिला कारागार में धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि अपर जिला जज शिवकुमारी, जेल अधीक्षक राजेंद्र कुमार ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागी बंदियों को पुरस्कृत किया। संचालन उप जेलर दिव्यांशु गौतम ने किया। इस अवसर पर जेलर रणंजय सिंह ने सराहनीय कार्य करने वाले जेल कर्मियों गोपाल सिंह फर्मासिस्ट, हेडवार्डर निरंजन सिंह, वार्डर रवि हुड्डाव वार्डर खुर्शीद आलम को प्रशंसा पत्र दिए जाने की घोषणा की, जिसे जेल अधीक्षक ने प्रदान किया। संवाद
बदायूं क्लब में उल्लास और गर्व के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस
बदायूं क्लब में मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार ने आयकर अधिकारी अरुण कुमार जायसवाल के साथ झंडा फहराया। सदस्यों ने समवेत राष्ट्रगान किया। इस दौरान विराज अशेष, ओम ढींगरा, शाहनवी गुप्ता, अविधा अरोरा ने डांस प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर कार्यकारिणी की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुति करने वाले बच्चों एवं विशेष उपलब्धि प्राप्त करने के लिए समाजसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए रमाकांत तिवारी और तकनीकी शिक्षा के लिए प्रणव जौहरी का विशेष सम्मान हुआ। इस मौके पर एसपी देहात डॉ. ह्देश कठेरिया, एसपी सिटी डॉ. विजयेंद्र द्विवेदी, सूचना अधिकारी, आशुतोष चन्दौला आदि मौजूद रहे। आभार क्लब के सचिव डॉ. अक्षत अशेष ने जताया।
परेड का संचालन करते सीओ उझानी डॉ. देवंद्र कुमार। संवाद
परेड का संचालन करते सीओ उझानी डॉ. देवंद्र कुमार। संवाद
परेड का संचालन करते सीओ उझानी डॉ. देवंद्र कुमार। संवाद
परेड का संचालन करते सीओ उझानी डॉ. देवंद्र कुमार। संवाद
परेड का संचालन करते सीओ उझानी डॉ. देवंद्र कुमार। संवाद
परेड का संचालन करते सीओ उझानी डॉ. देवंद्र कुमार। संवाद
परेड का संचालन करते सीओ उझानी डॉ. देवंद्र कुमार। संवाद
परेड का संचालन करते सीओ उझानी डॉ. देवंद्र कुमार। संवाद