फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बधाई की रकम को लेकर किन्नरों ने किया हंगामा

विज्ञापन
बिल्सी में बधाई को लेकर सड़क पर विवाद करते किन्नर। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। नगर में शादी बधाई की रकम को लेकर किन्नरों और एक परिवार के बीच विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि किन्नरों ने सड़क पर उतरकर हंगामा शुरू कर दिया। समाज के लोगों की पहल पर कोतवाली में दोनों पक्षों में समझौता हो गया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

मोहल्ला संख्या पांच निवासी कपिल कुमार ने बताया कि उनके भतीजे चिराग वार्ष्णेय की 16 नवंबर को बबराला निवासी युवती से शादी हुई थी। शनिवार सुबह उनके घर पर बधाई लेने के लिए किन्नर पहुंचे। आरोप है कि किन्नरों ने बधाई के नाम पर परिवार के लोगों से 51 हजार रुपये मांगे।
परिवार ने इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई, जिस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर किन्नर गुट सड़क पर आ गया और हंगामा करने लगा। इससे कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे, जहां उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

कपिल कुमार ने बताया कि चिराग के पिता अशोक कुमार कैंसर से पीड़ित हैं। उनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा है। इस कारण परिवार पहले से ही आर्थिक और मानसिक परेशानी में है। इधर, पूर्व पालिका अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय और बाबा ग्रुप के संचालक नरेंद्र बाबू वार्ष्णेय कोतवाली पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला सुलझाया। आपसी समझौते के बाद विवाद शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें