दबतोरी। आसफपुर विद्युत उपकेंद्र से पोषित दबतोरी गांव का ट्रांसफार्मर तीन दिन से फुंका पड़ा है। इसके चलते तीन दिन से उपभोक्ता अंधेरे से जूझ रहे हैं।
दबतोरी गांव का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले फुंक गया था। ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद जेई से लेकर एसडीओ को शिकायत की गई थी, लेकिन किसी ने सुनवाई नहीं की। लगातार शिकायत होने के बावजूद अब तक ट्रांसफार्मर को नहीं बदलवाया गया है।
गांव की करीब ढाई हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। लोगों को सरकारी हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। वहीं, बच्चों की परीक्षा नजदीक है। बिजली न मिलने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लोगों के मोबाइल, टैबलेट, लैपटॉप तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। जिससे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। उपभोक्ताओं ने डीएम से जल्द ही ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग की है। संवाद