फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: इनवर्टर से व्यापारी को लगा करंट, हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला आठ में रविवार को निर्माणाधीन मकान में लगे इनर्टर के तार लगाते समय व्यापारी को करंट लग गया। इससे वह जीने की सीढि़यों से नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका उपचार निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। मोहल्ला आठ निवासी व्यापारी मोनू गुप्ता के दूसरे मकान में काफी दिनों से निर्माण चल रहा है। रविवार को सुबह से शुरू हुई बरसात में वह मकान के अंदर गए। वह इनवर्टर के तार लगा रहे थे। तभी एक तार से उन्हें करंट लगा और वह बेहोश होकर जीने की सीढि़यों से नीचे गिर गए। उनके पैरों में गंभीर चोट आई है। उनका उपचार नगर के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें