बदायूं। पुलिस लाइन सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हृदेश कठेरिया और सीओ विजयेन्द्र की ओर से साइबर सेल टीम की बैठक ली गयी। उन्होंने थानों में गठित साइबर सेल टीम को पोर्टल के महत्वपूर्ण विकल्पों पर कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। साइबर अपराधों के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्र पर त्वरित कार्रवाई के लिए निर्देश दिए। इस दौरान सीओ (प्रशिक्षु) गौरव उपाध्याय, प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम विनोद कुमार वर्धन, प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल हरेंद्र कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि किसी अनजान व्यक्ति से अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी साझा न करें। खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल व राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल https://cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।