फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: आसफपुर में दंगल का खिताबी मुकाबला बराबर पर छूटा

विज्ञापन
बदायूं के आसफपुर गांव में आयोजित दंगल में फाइनल कुश्ती में लड़ते पहलवान। संवाद
विज्ञापन
आसफपुर। जनता रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित दंगल में 16 कुश्तियां हुईं, जिनमें पहलवानों ने अपने दांंव-पेच दिखाए। 9 मुकाबले बराबरी पर छूटे, जबकि 7 मुकाबलों में हार-जीत का फैसला हुआ।
विज्ञापन




अमरोहा से आई शबाना का सामना मुरादाबाद की नेहा से हुआ। 5 मिनट की कुश्ती में दोनों एक-दूसरे पर हावी रहीं, अंत में यह मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसके साथ ही वरुण और प्रवीण, विनीत और सिकंदर, सोनू और प्रवीण, बिन्नू और समीर, मुनेंद्र और पंकज, अज्जत और जितेंद्र, नवनीत और मोनू के मुकाबले भी देखे गए।



अंत में हुए खिताबी मुकाबले में नितिन पटियाली ने सभी पहलवानों को खुद से लड़ने की चुनौती देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। नितिन से दो-दो हाथ करने के लिए चंदौसी से आए फैजान ने कुश्ती स्वीकार की। 15 मिनट की कुश्ती में अनेक बार फैजान को दंगल के बाहर जाते देखा गया। अंत में खिताबी कुश्ती को कमेटी के निर्णय से बराबर छूटने की घोषणा की गई, लेकिन दर्शकों का उत्साह और समर्थन नितिन पटियाली के साथ रहा।
विज्ञापन




नितिन के दांव-पेच पर कई दर्शकों ने इनाम देकर उनका हौसला बढ़ाया। चौकी इंचार्ज जुगमेंद्र बालियान ने भी नितिन को 500 रुपये इनाम देकर सम्मानित किया। दंगल अध्यक्ष राजेश दीक्षित और मेला अध्यक्ष सत्यभान मौर्य ने दोनों पहलवानों को इनामी राशि आधा-आधा करके बांट दी। दंगल का संचालन सोमेंद्र यादव और एड. महेंद्र यादव ने किया।




दातागंज के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम
दातागंज। रामलीला मैदान स्थित श्याम धर्मशाला में बुधवार को दंगल हुआ। उद्घाटन विधायक राजीव कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारे देश का सबसे पुराना खेल है। कुश्ती से शरीर मजबूत होता है, साथ ही हर परिस्थिति से जूझने की क्षमता आती है।
दंगल की पहली कुश्ती भूरा पहलवान सितारगंज और विक्रम पहलवान कानपुर के बीच हुई। रेफरी वीरपाल सिंह ने दोनों पहलवानों को 10 मिनट का समय दिया, लेकिन मुकाबला बराबरी पर छूटा। सबसे मजेदार कुश्ती मुक्ता प्रसाद पीलीभीत और शाहिद बहादुरगढ़ हरियाणा के बीच हुई। इसमें शाहिद ने मुक्ता प्रसाद को हरा दिया, लेकिन मुक्ता प्रसाद ने गलत ढंग से हराने का आरोप लगाकर शाहिद से अभद्रता कर दी।
इस पर शाहिद ने दोबारा लड़ने का चैलेंज दिया। रेफरी के आदेश पर दोबारा कुश्ती हुई, जिसमें मुक्ता प्रसाद जीत गए। फुरकान हरिद्वार और नन्नू मेरठ समेत आधा दर्जन कुश्तियां बराबरी पर छूटीं। अंत में विधायक राजीव कुमार सिंह ने पहलवानों को नकद इनाम और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। संवाद

बदायूं के आसफपुर गांव में आयोजित दंगल में फाइनल कुश्ती में लड़ते पहलवान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें