फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज आंधी बारिश के साथ गिरे ओले

Fri, 12 May 2017 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
विज्ञापन
rain - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विद्युत आपूर्ति गड़बड़ाई, रात तक नहीं आई शहर में बिजली
विज्ञापन

शुक्रवार को शाम अचानक आई तेज आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। करीब आधा घंटा लगातार हुई आंधी-बारिश से लोगों को गर्मी से जरूर निजात मिली लेकिन किसानों को नुकसान हुआ। खेतों में खड़ी मेंथा, मक्का आदि फसलों को नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सूर्योदय के साथ ही गर्मी के रौद्र रूप से लोग परेशान थे लेकिन शाम के बाद अचानक आई तेज आंधी और बारिश से मौसम का मिजाज ही बदल गया। आंधी इतनी तेज थी कि कई पेड़ गिर गए। इसके साथ तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। शाम करीब साढ़े सात बजे अचानक मौसम में यह बदलाव आया। आसमान में काले-काले बादल छा गए। बिजली की तेज चमक और मेघगर्जन के साथ बारिश तथा तेज आंधी शुरू हो गई। बारिश होने के दो-चार मिनट बाद ओले गिरने लगे। वहीं आंधी और बारिश शुरू होने के बाद बिजली आपूर्ति बंद हो गई। शहर में ही बारिश के घंटों बाद तक बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी थी। वहीं बारिश से मौसम का मिजाज ठंडा हो गया। इससे लोगों ने थोड़ी राहत जरूर महसूस की लेकिन बिजली सप्लाई ठप होने से जनजीवन अस्त व्यस्त दिखा। कई इलाकों में पेड़ गिरने की भी सूचना है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें