फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलवे के तीन आरोपी जेल भेजे, 20 की शिनाख्त जारी

Thu, 03 Dec 2015 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
भदसिया में मतदान के दौरान चुनावी हिंसा का मामला
विज्ञापन


दूसरे चरण में एसपी देहात की गाड़ी हुई थी क्षतिग्रस्त

कादरचौक, उझानी,  सालारपुर और जगत ब्लाक में दूसरे चरण के दौरान एक दिसंबर को प्रधान पद के 279 पदों के लिए  मतदान हुआ था। इस दौरान भदसिया में फर्जी वोटिंग को लेकर काफी बवाल हुआ।  उपद्रवियों ने पुलिस पर भी पथराव किया। इसमें एसपी देहात मुन्ना लाल की कार  क्षतिग्रस्त हो गई। बाद में पुलिस ने बल प्रयोग कर उपद्रवियों को खदेड़ दिया था।
विज्ञापन

पुलिस की ओर से इस मामले में इमरान, खैरुद्दीन, अहसान मोहम्मद को नामजद और  20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस के अनुसार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार  कर लिया गया है। एसओ रुकुमपाल सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों को भी जल्द  पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें