पुलिस हिरासत में खड़े हत्या करने वाले तीनों आरोपी । संवाद
दातागंज। ट्रैक्टर से युवक की कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद तीनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव छछऊ निवासी राजेश (35 साल) पुत्र सुरेश रविवार सुबह 8:30 बजे खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव का ही मोनू ट्रैक्टर लेकर आया और राजेश के ऊपर चढ़ा दिया। राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौनू के साथ ट्रैक्टर पर शादाब व गोविंद सिंह भी थे। इलाज के लिए ले जाते समय राजेश की मौत हो गई थी।
पुलिस ने शिकायती पत्र के आधार पर तीनों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। बुधवार काे पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।