फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक्सल टूटते ही अनियंत्रित होकर पलटा टेंपो, चार यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर बुधवार सुबह देववाणी चौराहे के निकट एक्सल टूटने से एक टेंपो अचानक सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चार यात्री घायल हो गए। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुजरिया चौराहे से एक टेंपो कुछ यात्रियों को लेकर बिसौली की ओर जा रहा था। टेंपो जैसे ही बिल्सी में देववाणी चौराहे से कुछ आगे बढ़ा, अचानक उसका एक्सल टूट गया। एक्सल टूटते ही वाहन बुरी तरह झटके खाकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।
हादसा इतना अचानक हुआ कि यात्री संभल भी नहीं पाए। हादसे में परौली निवासी अतिफ पुत्र इतरफ, उनकी बहन फराह, बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी जसोदा पत्नी महेंद्र सिंह तथा मोहल्ला संख्या चार निवासी असगर अली पुत्र नसीर अहमद घायल हो गए। वाहन पलटते ही आसपास मौजूद लोगों ने दौड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस व राहगीरों की मदद से बिल्सी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। सभी को मामूली चोटें आई थीं, जिसके बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस ने टेंपो चालक से घटना के संबंध में पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें