वह टेंपो जो सांड से टकराया था। संवाद
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर रविवार को हुए सड़क हादसे में टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव शेखा नगला के पास अचानक सड़क पर आए सांड़ से टेंपो टकरा गया। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा भिड़ा और हाईवे पर पलट गया।
हादसे में सहसवान निवासी टेंपो चालक विकास सक्सेना गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का पोल भी टूट गया, जिससे आसपास के इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलने पर मुजरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से बिल्सी के सरकारी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने विकास सक्सेना को हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद