फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान दो डिग्री गिरा, शाम  होते ही ठिठुरन बढ़ी

Tue, 27 Dec 2016 11:53 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रात खुले में गुजारने को मजबूर हैं तमाम राहगीर 
 सर्दी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं, हालांकि दिन में सूर्यदेव के निकलने की वजह से लोगों को राहत मिल जाती है, लेकिन शाम ढलने से लेकर अगले दिन सूर्य देव के उदय होने तक सर्दी लोगों को कांपने पर मजबूर कर देती है। सोमवार रात न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस गिरकर 9 डिग्री रहा। इससे रात को ठिठुरन के साथ सर्दी का एहसास ज्यादा हुआ। 
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा था। सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान तो 21 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा, जबकि न्यूनतम तापमान दो डिग्री घटकर नौ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सोमवार को दिन में सूर्यदेव के निकलने के बाद लोगों को सर्दी का एहसास नहीं हुआ। हालांकि सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में दिन में चाय-कॉफी के दौर चलते रहे। ऐसी सर्दी होने के बावजूद शहर में ढंग के रैन बसेरा नहीं होने की वजह से रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर आने वाले राहगीरों को सर्दी में ही रातें गुजारने पड़ रही हैं। हालांकि कुछ दिनों से लोगों को कोहरे से राहत मिली है लेकिन मौसम विज्ञानी डॉ. एचएस कुशवाहा का कहना है कि आगामी दिनों में तापमान और नीचे जाएगा। उन्होंने कोहरा बढ़ने की संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें