तेज धूप में पुलिस लाइन रोड से गुजरती दंपती। संवाद
- फोटो : कृषि मंडी में गेहूं क्रय केंद्र प्रभारी से जानकारी लेते डीएम सीपी सिंह। विभाग
बदायूं। दिन में तापमान 40 के पार चला गया लेकिन रात में मौसम बदल गया। देर रात करीब 10:30 बजे तेज हवा के साथ आसमान से गर्जना शुरू हुई है। उसके बाद तेज आंधी के साथ बारिश हुई है। बिसौली क्षेत्र में ओलावृष्टि हुई। इससे किसानों की धड़कनें बढ़ा गई।
शुक्रवार दिन में तेज धूप के साथ तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। गर्मी की तपन ने लोगों को बेहाल कर दिया। सूर्य की तपिश से हर रोज तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जबकि रात के तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली। शुक्रवार को पिछले आठ दिनों की अपेक्षा पारा सबसे अधिक रहा। इस कारण दोपहर में लोगों को गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ा। शाम ढलने पर लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। वहीं, न्यूनतम 26.0 डिग्री दर्ज किया गया। जैसे तैसे लोगों ने दिन बिताया और रात करीब 10:30 बजे ठंडी हवाएं चलने लगी। लोगों को एहसास हुआ कि आंधी और बारिश आ सकती है। देखते ही देखते 10:45 पर तेज आंधी के साथ ओलावृष्टि बिसौली क्षेत्र से शुरू हुई है।