फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 1.26 लाख रुपये और जेवर लेकर किशोरी प्रेमी संग गई

विज्ञापन
विज्ञापन
अलापुर। 1.26 लाख रुपये व सोने-चांदी के जेवर लेकर किशोरी प्रेमी के साथ चली गई। किशोरी की मां ने आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस किशोरी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि 30 अक्तूबर को उसकी 15 साल की बेटी को फैजान अपने दोस्त कासिम के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। बेटी घर में रखे सोने के झाले, अंगूठी, चार अंगूठी चांदी की, एक जोड़ी पाजेब और 1.26 लाख रुपये नगद ले गई है। आरोप है कि घर से जाने के बाद लड़की पप्पू के घर भी रुकी। दो दिन लड़के के बहनोई परवेज के घर पर भी उसे रोका गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें