फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कछला घाट के सौंदर्यीकरण की कवायद शुरू, केंद्रीय मंत्री के साथ पर्यटन विभाग की टीम ने देखा इलाका

सार

डीएम दीपा रंजन के साथ पर्यटन विभाग की टीम ने बुधवार शाम गंगाघाट समेत आसपास इलाके का निरीक्षण किया।बुधवार शाम केंद्रीय राज्यमंत्री और डीएम दीपा रंजन के साथ पर्यटन विभाग की टीम सर्वे के लिए मौके पर पहुंची।अफसरों से कहा गया है कि सभी कार्य शासन की मंशा के अनुरूप कराए जाएं।
विज्ञापन
कछला में डीएम और पर्यटन विभाग के अफसरों के साथ बैठक करते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उझानी/कछला (बदायूं)। डीएम दीपा रंजन के साथ पर्यटन विभाग की टीम ने बुधवार शाम गंगाघाट समेत आसपास इलाके का निरीक्षण किया। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के साथ अफसरों ने घाट पर मशविरा भी किया। जल्द ही सर्वे की सभी औपचारिकताएं पूरी कर टीम पर्यटन मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने पिछले दिनों प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से लखनऊ में भेंट के दौरान कछला गंगाघाट के सौंदर्यीकरण के लिए पत्र सौंपा था। पर्यटन मंत्री ने केंद्रीय राज्यमंत्री को इस परियोजना पर काम कराने का विश्वास दिलाया था। बुधवार शाम केंद्रीय राज्यमंत्री और डीएम दीपा रंजन के साथ पर्यटन विभाग की टीम सर्वे के लिए मौके पर पहुंची। गंगाघाट देखने के बाद में डीएम समेत टीम के सदस्यों के साथ बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री ने घाट का सौंदर्यीकरण श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप कराने पर जोर दिया।
सर्वे टीम ने इलाके के लोगों से भी बात की। उनके सुझावों पर भी गौर किया गया। एसडीएम एसपी वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल सिंह, ईओ रतन कुमार, पर्यटन विभाग के क्षेत्रीय प्रबंधक ब्रजपाल सिंह, पर्यटन अधिकारी मनीष कुमार और दिल्ली के आर्किटेक्ट भी शामिल थे।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट का सौंदर्यीकरण कराने के लिए डीएम और पर्यटन विभाग के अफसरों के साथ निरीक्षण किया है। अफसरों से कहा गया है कि सभी कार्य शासन की मंशा के अनुरूप कराए जाएं। पूरी उम्मीद है कि एक परियोजना के तहत जो कार्य होने चाहिए, वे सभी होंगे। -बीएल वर्मा, केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें