कादरचौक में क्रिकेट प्रीमियम लीग में छोटू को मैन आफ द मैच देते आयोजक। संवाद
- फोटो : samvad
कादरचौक। नूरपुर गांव में हुए प्रीमियम लीग का उद्घाटन मैच मिढौली मिर्जापुर की टीम ने चार विकेट से जीत लिया। छोटू को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। मैच का उद्घाटन ब्लाॅक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत ने किया।
गांव नूरपुर में युवा खिलाड़ी सुधीर यादव के नेतृत्व में गठित कमेटी ने प्रीमियम लीग शुरू की। पहले दिन नूरपुर और मिढ़ौली मिर्जापुर की टीमों के बीच पहला मैच हुआ। जिसमें नूरपुर की टीम ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 12 ओवर में 97 रन बनाए। जवाब में मिढ़ौली मिर्जापुर की टीम नें केवल आठ ओवर में ही 98 रन बनाकर चार विकेट से मैच जीत लिया।
मैन आफ द मैच छोटू को घोषित किया गया। इस अवसर पर आसिफ, अंसार रजा प्रधान, सौरभ यादव प्रधान पसेई, संतोष यादव, सहबाज खान, सलीम खान, मुजब्बिल आदि मौजूद रहे।