फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: महिला और उसकी बेटी को ले जाने वाले तांत्रिक को पकड़ा

विज्ञापन
आरोपी शाकिर हुसैन। स्त्रोत पुलिस द्वारा - फोटो : mathura
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली पुलिस ने हिंदू महिला को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप में मुस्लिम तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को नगर के बदायूं बस स्टैंड के पास महिला और उसकी बच्ची को वह छोड़कर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को जेल भेजा दिया है।
विज्ञापन

सीओ संजीव कुमार सिंह ने बताया 21 मार्च को बिल्सी नगर के एक मुहल्ले के रहने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी और पुत्री को बहला फुसलाकर ले जाने का एक तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन माह के बाद पुलिस ने शनिवार दोपहर नगर के सिरासोल स्टैंड के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी तांत्रिक रिसौली गांव का शाकिर हुसैन मौलाना है। सीओ ने बताया तांत्रिक पर महिला के साथ दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का आरोप है। फिलहाल पुलिस ने महिला और उसकी बच्ची को घर वालों को सौंप दिया। वहीं तांत्रिक को जेल भेजा है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कासगंज, बहराइच, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा समेत कई प्रदेशों में जांच की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें