फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों से भिड़ा प्रत्याशी का समर्थक

Thu, 19 Nov 2015 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया के दौरान तलाशी पर भड़का युवक
विज्ञापन



ब्लॉक परिसर में नामांकन प्रक्रिया सुबह शुरू हुई। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही प्रधान पद के अधिकतर दावेदार ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से समर्थकों के साथ पहुंच गए। भीड़ अधिक होने की वजह से प्रत्याशियों को अभिलेखीय औपचारिकता पूरी करने के लिए कानूनविद का सहारा लेना पड़ा। अदेय प्रमाणपत्रों को लेकर भी मारामारी का माहौल नजर आया। पुलिस ने समर्थकों की भीड़ को परिसर में घुसने से रोकने के लिए पहले से ही विशेष इंतजाम कर लिए थे। गेट पर पुलिस कर्मियों का पहरा रहा।
प्रत्याशी और उनके समर्थकों को तलाशी के बाद ही नामांकन परिसर में प्रवेश दिया गया। अपराह्न में प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ बढ़ने पर पुलिस कर्मियों ने तलाशी के दौरान सख्ती दिखाई तो एक प्रत्याशी का समर्थक बिफर पड़ा। पहले तो उसने तलाशी देने में ही आनाकानी की लेकिन बाद में वह पुलिस कर्मी से नोकझोंक करने लगा। इसे लेकर कुछ देर के लिए अफरातफरी का भी माहौल रहा लेकिन बाद में राजस्व कर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घूंघट की ओट में भरा पर्चा
उझानी। प्रधान पद के लिए ब्लॉक की कई ग्राम पंचायतों में महिलाओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए लेकिन इनमें कुछेक महिलाएं अशिक्षित थीं। इनमें से एक महिला ने तो नामांकन पत्र दाखिल करते वक्त भी घूंघट से अपना चेहरा बाहर नहीं निकाला। नामांकन प्रक्रिया से जुड़े कर्मियों ने भी घूंघट वाली महिलाओं को लेकर कटाक्ष भी किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें