फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: घर में खींचकर छात्रा से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
जरीफनगर। सहेली के घर से लौट रही छात्रा को गांव के एक युवक ने अपने घर में खींच लिया। उसके साथ अभियुक्त ने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने बाद अभियुक्त भाग निकला। छात्रा पिता के साथ थाने पहुंची। यहां पुलिस को अभियुक्त के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी (16) क्षेत्र के ही एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है। रविवार अपराह्न एक बजे उनकी बेटी गांव में ही अपनी एक सहेली के घर कॉपी लेने गई थी। वह कॉपी लेकर घर लौट रही थी कि तभी रास्ते में गांव के ही एक युवक ने उनकी बेटी को घर में खींच लिया और दुष्कर्म किया।
इसी बीच अभियुक्त की बहन भी घर पहुंच गई। इस पर अभियुक्त उनकी बेटी को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। पीड़ित ने अभियुक्त के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार ने बताया कि घटना की जांच कर अभियुक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें