फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के दूसरे दिन निर्माण कार्य कराया बंद

Thu, 03 Mar 2016 11:13 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4800 ग्रेड-पे को लेकर हड़ताल कर रहे डिप्लोमा इंजीनियरों ने जिले के अधिकांश निर्माण कार्य बंद करा दिए। साथ ही डिप्लोमा इंजीनियरों ने ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में समीक्षा बैठक करने के बाद रैली भी निकाली जिसमें डिप्लोमा इंजीनियरों ने अपनी मांगों के पक्ष में नारेबाजी भी की। हड़ताल में सभी विभागों के इंजीनियरों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। साथ ही विद्युत विभाग के जेई के शामिल होने की वजह से बिजली के संकट से भी लोगों को गुजरना पड़ सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान महासंघ के जिला सचिव राजवीर सिंह, मदन मुरारी गुप्ता, प्रमोद शर्मा, यादराम गंगवार, राजीव शर्मा, हरिओम यादव आदि ने विचार व्यक्त किए। इस दौरान सुजेश कुमार, एमसी पांडेय, वीबी सिंह, सुनील शर्मा, पिंटू मौर्य, राम ईश्वर, कमल सिंह, शिवराज सिंह, नितिन स्वरूप, सुनील कुमार, रामऔतार यादव, भरतलाल, महक सिंह, भूपेंद्र सिंह, उदयपाल, नंदकिशोर, रामगोपाल गौतम, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें