फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के विरोध में वकील गए हड़ताल पर

Thu, 12 Mar 2015 12:36 AM IST
बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद में दिनदहाड़े हुए हत्याकांड की खबर सुनते ही स्थानीय वकीलों ने रोष व्यक्त किया। आनन-फानन में जिला बार के अधिवक्ता विरोधस्वरूप हड़ताल पर चले गए। हड़ताल गुरुवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को अधिवक्ता की हत्या की खबर चैनलों पर प्रसारित हुई। तभी जिला बार के सभागार में अध्यक्ष रामपाल शाक्य की अध्यक्षता में आपात बैठक आहुत की गई। अधिवक्तागण यह जानकर बेहद आक्रोशित हुए कि इलाहाबाद में गोली मारकर एक अधिवक्ता की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। इस बीच पुलिस विरोधी नारे लगाते हुए जिला बार ने हड़ताल का ऐलान कर दिया। देर शाम पुन: बैठक कर जिलाबार ने गुरुवार को विरोधस्वरूप न्यायिक कार्यों से विरत रहने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। अगली रणनीति तय करने को गुरुवार को शाम साढ़े तीन बजे बैठक होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें